1 Samuel 10:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne israaeliyon se kaha, israael ka parameshvar yahova yon kahata haai, ki maain to israael ko misr desh se nikal laya, aur tum ko misriyon ke hath se, aur n sab rajyon ke hath se jo tum par andhor karate the chhudaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘मैंने इस्राएल को मिस्र से बाहर निकाला। मैंने तुम्हें मिस्र की अधीनता से और उन अन्य राष्ट्रों से भी बचाया जो तुम्हें चोट पहुँचाना चाहते थे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने इस्राएलियों से कहा, ‘इस्राएलियों का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: “मैंने तुम्हें मिस्र देश से बाहर निकाला। मैं तुम्हें मिस्र निवासियों के हाथ से, और उन सब राज्यों के हाथ से मुक्त किया जो तुम पर अत्याचार कर रहे थे।”
Hindi Bible HHBD
तब उस ने इस्राएलियों से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि मैं तो इस्राएल को मि देश से निकाल लाया, और तुम को मिस्त्रियों के हाथ से, और न सब राज्यों के हाथ से जो तुम पर अन्धेर करते थे छुड़ाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने इस्राएलियों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ‘मैं तो इस्राएल को मिस्र देश से निकाल लाया, और तुम को मिस्रियों के हाथ से, और उन सब राज्यों के हाथ से जो तुम पर अन्धेर करते थे छुड़ाया है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने इस्राएल को संबोधित करते हुए कहा, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: ‘मैंने इस्राएल को मिस्र देश से बाहर निकाल लिया, और मैंने ही मिस्रियों तथा उन सभी राज्यों के कष्टों से छुड़ाया है जो तुम्हें सताते रहते थे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने इस्राएलियों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘मैं तो इस्राएल को मिस्र देश से निकाल लाया, और तुम को मिस्रियों के हाथ से, और उन सब राज्यों के हाथ से जो तुम पर अंधेर करते थे छुड़ाया है।’