1 Samuel 10:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aj jab too mere pas se chala jaaega, tab rahel kee kabra ke pas jo binyameen ke desh ke sivane par selasah men haai do jan tujhe milenge, aur kahenge, ki jin gadihiyon ko too ddoonddhne gaya tha ve mil haain aur sun, tera pita gadahiyon kee chinta chhodkar tumhare karan kuddhta hua kahata haai, ki maain apane putra ke liye kya karoon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम मुझसे अलग होगे, तो तुम राहेल के कब्र के पास दो व्यक्तियों से, बिन्यामीन की धरती के सिवाने पर, सेलसह में मिलोगे। वे दोनों व्यक्ति तुमसे कहेंगे, ‘जिन गधों की खोज तुम कर रहे थे उन्हें किसी व्यक्ति ने प्राप्त कर लिया है। तुम्हारे पिता ने गधों के सम्बन्ध में चिन्ता करना छोड़ दिया है। अब उसे तुम्हारी चिन्ता है। वह कह रहा है: मैं अपने पुत्र के विषय में क्या करूँ?’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम मेरे पास से आज चले जाओगे तब तुम्हें बिन्यामिन क्षेत्र की सीमा में स्थित सेलसह में राहेल की कबर के पास दो मनुष्य मिलेंगे। वे तुमसे यह कहेंगे: “जिन गदहियों की खोज में आप निकले थे, वे मिल गयी हैं। पर आपके पिताजी गदहियों की चिन्ता करना छोड़, अब आपकी चिन्ता करने लगे हैं। वह कहते हैं: ‘अब मैं अपने पुत्र के लिए क्या करूँ!’ ”
Hindi Bible HHBD
आज जब तू मेरे पास से चला जाएगा, तब राहेल की कब्र के पास जो बिन्यामीन के देश के सिवाने पर सेलसह में है दो जन तुझे मिलेंगे, और कहेंगे, कि जिन गदिहियों को तू ढूंढने गया था वे मिल हैं; और सुन, तेरा पिता गदहियों की चिन्ता छोड़कर तुम्हारे कारण कुढ़ता हुआ कहता है, कि मैं अपने पुत्रा के लिये क्या करूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आज जब तू मेरे पास से चला जाएगा, तब राहेल की कब्र के पास जो बिन्यामीन के देश की सीमा पर सेलसह में है, दो जन तुझे मिलेंगे और कहेंगे, ‘जिन गदहियों को तू ढूँढ़ने गया था वे मिल गई हैं; और सुन, तेरा पिता गदहियों की चिन्ता छोड़कर तुम्हारे कारण कुढ़ता हुआ कहता है कि मैं अपने पुत्र के लिये क्या करूँ?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आज जब तुम मुझसे विदा होकर जाओगे, तुम्हें बिन्यामिन प्रदेश की सीमा पर सेलसाह नामक स्थान पर राहेल की कब्र के निकट दो व्यक्ति मिलेंगे. वे तुमसे कहेंगे, ‘तुम जिन गधों की खोज में निकले थे, वे तो मिल चुके हैं. तुम्हारे पिता को अब गधों की नहीं, बल्कि तुम दोनों की चिंता हो रही है. वह कह रहे हैं, “अब मैं अपने पुत्र के लिए क्या करूं?” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आज जब तू मेरे पास से चला जाएगा, तब राहेल की कब्र के पास जो बिन्यामीन के देश की सीमा पर सेलसह में है, दो जन तुझे मिलेंगे, और कहेंगे, ‘जिन गदहियों को तू ढूँढ़ने गया था वे मिली हैं; और सुन, तेरा पिता गदहियों की चिन्ता छोड़कर तुम्हारे कारण कुढ़ता हुआ कहता है, कि मैं अपने पुत्र के लिये क्या करूँ?’