1 Samuel 10:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jyonhee us ne shamooael ke pas se jane ko peett faeree tyonhee parameshvar ne usake man ko parivartan kiya aur ve sab chinh usee din pragatt huae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जैसे ही शाऊल शमूएल को छोड़ने के लिये मुड़ा, परमेश्वर ने शाऊल का जीवन बदल दिया। ये सभी घटनायें उस दिन घटीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब शाऊल ने शमूएल के पास से जाने के लिए पीठ फेरी, तब परमेश्वर ने उसके हृदय को परिवर्तित कर दिया। ये सब चिह्न उसी दिन घटे।
Hindi Bible HHBD
ज्योंही उस ने शमूएल के पास से जाने को पीठ फेरी त्योंही परमेश्वर ने उसके मन को परिवर्तन किया; और वे सब चिन्ह उसी दिन प्रगट हुए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ज्योंही उसने शमूएल के पास से जाने को पीठ फेरी त्योंही परमेश्वर ने उसके मन को परिवर्तित किया; और वे सब चिह्न उसी दिन प्रगट हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही शाऊल शमुएल से विदा होकर मुड़ा, परमेश्वर ने उनका मन बदल दिया, और ये सभी चिन्ह उस दिन पूर्ण हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसे ही उसने शमूएल के पास से जाने को पीठ फेरी वैसे ही परमेश्वर ने उसके मन को परिवर्तित किया; और वे सब चिन्ह उसी दिन प्रगट हुए।