1 Samuel 11:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab log shamooael se kahane lage, jin manushyon ne kaha tha, ki kya shaaul ham par rajy karega? unako lao ki ham unhen mar dalen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब लोगों ने शमूएल से कहा, “वे लोग कहाँ हैं जो कहते थे कि हम शाऊल को राजा के रूप में शासन करने देना नहीं चाहते? उन लोगों को लाओ! हम उन्हें मार डालेंगे!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोगों ने शमूएल से कहा, ‘कहाँ हैं वे लोग, जिन्‍होंने यह कहा था, “क्‍या शाऊल हम पर राज्‍य करेगा?” उनको हमारे हाथ में सौंप दो। हम उनको मृत्‍यु-दण्‍ड देंगे।’
Hindi Bible HHBD
तब लोग शमूएल से कहने लगे, जिन मनुष्यों ने कहा था, कि क्या शाऊल हम पर राज्य करेगा? उनको लाओ कि हम उन्हें मार डालें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब लोग शमूएल से कहने लगे, “जिन मनुष्यों ने कहा था, ‘क्या शाऊल हम पर राज्य करेगा?’ उनको लाओ कि हम उन्हें मार डालें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब लोग शमुएल से प्रश्न करने लगे, “कौन हैं वे, जिन्होंने यह कहते हुए आपत्ति उठाई थी, ‘क्या शाऊल हम पर शासन करेगा?’ उन्हें यहां ले आओ कि उन्हें मृत्यु दंड दिया जा सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब लोग शमूएल से कहने लगे, “जिन मनुष्यों ने कहा था, ‘क्या शाऊल हम पर राज्य करेगा?’ उनको लाओ कि हम उन्हें मार डालें।”