1 Samuel 11:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sab log gilagal ko chale, aur vahan unhon ne gilagal men yahova ke samhane shaaul ko raja banaya aur vaheen unhon ne yahova ko melabaali chaddhaae aur vaheen shaaul aur sab israaelee logon ne atyant anand manaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो सभी लोग गिलगाल चले गये। वहाँ यहोवा के सामने लोगों ने शाऊल को राजा बनाया। उन्होंने यहोवा को मेलबलि दी। शाऊल और सभी इस्राएलियों ने खुशियाँ मनायीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: सब लोग गिलगाल गए। उन्होंने गिलगाल में प्रभु के सम्मुख शाऊल को अपना राजा स्वीकार किया। वहाँ उन्होंने प्रभु के सम्मुख सहभागिता-बलि अर्पित की। शाऊल और सब इस्राएली लोगों ने आनन्द मनाया।
Hindi Bible HHBD
तब सब लोग गिलगाल को चले, और वहां उन्हों ने गिलगाल में यहोवा के साम्हने शाऊल को राजा बनाया; और वहीं उन्हों ने यहोवा को मेलबलि चढ़ाए; और वहीं शाऊल और सब इस्राएली लोगों ने अत्यन्त आनन्द मनाया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब लोग गिलगाल को चले, और वहाँ उन्होंने गिलगाल में यहोवा के सामने शाऊल को राजा बनाया; और वहीं उन्होंने यहोवा को मेलबलि चढ़ाए; और वहीं शाऊल और सब इस्राएली लोगों ने अत्यन्त आनन्द मनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे सभी गिलगाल नगर चले गए और गिलगाल नगर में याहवेह के सामने शाऊल का राजाभिषेक किया गया. याहवेह की ही उपस्थिति में वहां उन्हें मेल बलि अर्पित की गई. शाऊल एवं सारे इस्राएल के लिए यह बड़े आनंद का मौका था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब लोग गिलगाल को चले, और वहाँ उन्होंने गिलगाल में यहोवा के सामने शाऊल को राजा बनाया #; और वहीं उन्होंने यहोवा को मेलबलि चढ़ाए; और वहीं शाऊल और सब इस्राएली लोगों ने अत्यन्त आनन्द मनाया।