1 Samuel 11:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yabesh ke vraddh logon ne us se kaha, hamen sat din ka avakash de tab tak ham israael ke sare desh men doot bhejenge. aur yadi ham ko koi bachane vala n milega, to ham tere hee pas nikal aaeenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याबेश के प्रमुखों ने नाहाश से कहा, “हम लोग सात दिन का समय लेंगे। हम पूरे इस्राएल में दूत भेजेंगे। यदि कोई सहायता के लिये नहीं आएगा, तो हम लोग तुम्हारे पास आएंगे और अपने को समर्पित कर देंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याबेश नगर के धर्मवृद्धों ने उससे निवेदन किया, ‘हमें सात दिन की मुहलत दीजिए। हम इस्राएल देश की समस्‍त सीमा में अपने दूतों को भेजेंगे। यदि हमें बचानेवाला नहीं आएगा तो हम आपको आत्‍म-समर्पण कर देंगे।’
Hindi Bible HHBD
याबेश के वृद्ध लोगों ने उस से कहा, हमें सात दिन का अवकाश दे तब तक हम इस्राएल के सारे देश में दूत भेजेंगे। और यदि हम को कोई बचाने वाला न मिलेगा, तो हम तेरे ही पास निकल आएेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याबेश के वृद्ध लोगों ने उससे कहा, “हमें सात दिन का अवसर दे तब तक हम इस्राएल के सारे देश में दूत भेजेंगे। और यदि हम को कोई बचानेवाला न मिलेगा, तो हम तेरे ही पास निकल आएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याबेश के पुरनियों ने उसके लिए यह संदेश भेजा, “हमें सात दिन का अवकाश दीजिए कि हम संपूर्ण इस्राएल राष्ट्र में अपने दूत भेज सके. तब यदि इसमें हमें कोई छुड़ाने वाला न मिले, हम स्वयं आपके प्रति समर्पण कर देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
याबेश के वृद्ध लोगों ने उससे कहा, “हमें सात दिन का अवसर दे तब तक हम इस्राएल के सारे देश में दूत भेजेंगे। और यदि हमको कोई बचानेवाला न मिलेगा, तो हम तेरे ही पास निकल आएँगे।”