1 Samuel 11:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne aek jodee baail lekar usake ttukade ttukade katte, aur yah kahakar dooton ke hath se israael ke sare desh men kahala bheja, ki jo koi akar shaaul aur shamooael ke peechhe n ho lega usake baailon se aeesa hee kiya jaaega. tab yahova ka bhy logon men aeesa samaya ki ve aek man hokar nikal aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने बैलों की जोड़ी ली और उसके टुकड़े कर डाले। तब उसने उन बैलों के टुकड़ों को उन दूतों को दिया। उसने दूतों को आदेश दिया कि वे इस्राएल के पूरे देश में उन टुकड़ों को ले जायें। उसने उनसे इस्राएल के लोगों को यह सन्देश देने को कहा, “आओ शाऊल और शमूएल का अनुसरण करो। यदि कोई व्यक्ति नहीं आता और उसकी सहायता नहीं करता तो उसके बैलों के साथ यही होगा।” यहोवा की ओर से लोगों में बड़ा भय छा गया। वे एक इकाई के रूप में एक साथ इकट्ठे हो गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने दो बैल लिए और उनके टुकड़े किए। तत्पश्चात् उसने टुकड़ों को दूतों के हाथ से इस्राएल देश की समस्त सीमा में भेज दिया। उसने यह सन्देश भी भेजा, “जो व्यक्ति शाऊल और शमूएल के पीछे नहीं आएगा, उसके बैलों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।’ प्रभु का भय लोगों पर छा गया। वे संगठित हुए, और सब एक होकर अपने-अपने नगर से बाहर निकले।
Hindi Bible HHBD
और उस ने एक जोड़ी बैल लेकर उसके टुकड़े टुकड़े काटे, और यह कहकर दूतों के हाथ से इस्राएल के सारे देश में कहला भेजा, कि जो कोई आकर शाऊल और शमूएल के पीछे न हो लेगा उसके बैलों से ऐसा ही किया जाएगा। तब यहोवा का भय लोगों में ऐसा समाया कि वे एक मन होकर निकल आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने एक जोड़ी बैल लेकर उसके टुकड़े टुकड़े काटे, और यह कहकर दूतों के हाथ से इस्राएल के सारे देश में कहला भेजा, “जो कोई आकर शाऊल और शमूएल के पीछे न हो लेगा उसके बैलों से ऐसा ही किया जाएगा।” तब यहोवा का भय लोगों में ऐसा समाया कि वे एक मन होकर निकल आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने एक जोड़ी बैलों को लेकर टुकड़े-टुकड़े कर सारा इस्राएल देश में इन टुकड़ों को दूतों के हाथ से इस संदेश के साथ भेज दिए, “जो कोई इस मौके पर शाऊल तथा शमुएल का साथ देने से पीछे हटेगा, उसके बैलों की यही दुर्गति की जाएगी.” इस पर लोगों में याहवेह का भय छा गया और वे एकजुट होकर आगे आ गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने एक जोड़ी बैल लेकर उसके टुकड़े-टुकड़े काटे, और यह कहकर दूतों के हाथ से इस्राएल के सारे देश में कहला भेजा, “जो कोई आकर शाऊल और शमूएल के पीछे न हो लेगा उसके बैलों से ऐसा ही किया जाएगा।” तब यहोवा का भय लोगों में ऐसा समाया कि वे एक मन होकर निकल आए।