1 Samuel 11:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unhon ne un dooton se jo aae the kaha, tum gilad men ke yabesh ke logon se yon kaho, ki kal dhoop tej hone kee ghadee tak tum chhuttkara paoge. tab dooton ne jakar yabesh ke logon ko sandesh diya, aur ve anandait hue.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल और उसकी सेना ने याबेश के दूतों से कहा, “गिलाद में याबेश के लोगों से कहो कि कल दोपहर तक तुम लोगों की रक्षा हो जायेगी।” दूतों ने शाऊल का सन्देश याबेश के लोगों को दिया। याबेश के लोग बड़े प्रसन्न हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने आगन्तुक दूतों से कहा, ‘तुम याबेश-गिलआद के नागरिकों से यह कहना: “कल, दोपहर तक तुम्हें मदद पहुँच जाएगी।” ’ दूत याबेश नगर में आए। उन्होंने लोगों को शाऊल का सन्देश बताया, तो वे आनन्दित हो गए।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने उन दूतों से जो आए थे कहा, तुम गिलाद में के याबेश के लोगों से यों कहो, कि कल धूप तेज होने की घड़ी तक तुम छुटकारा पाओगे। तब दूतों ने जाकर याबेश के लोगों को सन्देश दिया, और वे आनन्दित हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने उन दूतों से जो आए थे कहा, “तुम गिलाद में के याबेश के लोगों से यों कहो, ‘कल धूप तेज़ होने की घड़ी तक तुम छुटकारा पाओगे।’ ” तब दूतों ने जाकर याबेश के लोगों को सन्देश दिया, और वे आनन्दित हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने वहां आए हुए दूतों को यह संदेश भेजने का आदेश दिया, “जाकर याबेश-गिलआद के निवासियों से यह कहो, ‘कल, जब सूर्य प्रकाश में उष्णता का भास होने लगे, तुम्हें छुड़ौती प्राप्त हो जाएगी.’ ” जब संदेशवाहकों ने याबेश-गिलआदवासियों को यह संदेश दिया, उनमें उल्लास की लहर दौड़ गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने उन दूतों से जो आए थे कहा, “तुम गिलाद में के याबेश के लोगों से यह कहो, कल धूप तेज होने की घड़ी तक तुम छुटकारा पाओगे।” तब दूतों ने जाकर याबेश के लोगों को सन्देश दिया, और वे आनन्दित हुए।