1 Samuel 12:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sab logon ne shamooael se kaha, apane dason ke nimitt apane parameshvar yahova se praarthna kar, ki ham mar n jaaen kyonki ham ne apane sare papon se baddhkar yah burai kee haai ki raja manga haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने परमेश्वर यहोवा से तुम अपने सेवक, हम लोगों के लिये प्रार्थना करो। हम लोगों को मरने मत दो! हम लोगों ने बहुत पाप किये हैं और अब एक राजा के लिए माँग करके हम लोगों ने उन पापों को और बढ़ाया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोगों ने शमूएल से कहा, ‘अपने प्रभु परमेश्वर से हमारे लिए, अपने सेवकों के लिए, प्रार्थना कीजिए जिससे हम मर न जाएँ। निस्सन्देह हमने अपने सब पापों के अतिरिक्त एक और दुष्कर्म किया, और अपने लिए राजा की माँग की।’
Hindi Bible HHBD
और सब लोगों ने शमूएल से कहा, अपने दासों के निमित्त अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर, कि हम मर न जाएं; क्योंकि हम ने अपने सारे पापों से बढ़कर यह बुराई की है कि राजा मांगा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने दासों के निमित्त अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर, कि हम मर न जाएँ; क्योंकि हम ने अपने सारे पापों से बढ़कर यह बुराई की है कि राजा माँगा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सभी लोग शमुएल से विनती करने लगे, “याहवेह, अपने परमेश्वर से हमारे लिए, अपने सेवकों के लिए, प्रार्थना कीजिए कि इससे हमारी मृत्यु न हो जाए, क्योंकि राजा की याचना करने के द्वारा हमने अपने पापों की संख्या बढ़ा डाली है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने दासों के निमित्त अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर, कि हम मर न जाएँ; क्योंकि हमने अपने सारे पापों से बढ़कर यह बुराई की है कि राजा माँगा है।”