1 Samuel 12:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab dekho, vah raja tumhare age age chalata haai aur ab maain booddha hoo, aur mere bal ujale ho gaae haai, aur mere putra tumhare pas haain aur maain ladkapan se lekar aj tak tumhare samhane kam karata raha hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम्हारे मार्गदर्शन के लिये एक राजा है। मैं श्वेतकेशी बूढ़ा हूँ। मेरे पुत्र तुम्हारे साथ हैं। जब मैं एक छोटा बालक था तब से मैं तुम्हारा मार्ग दर्शक रहा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब, राजा ही तुम्हारे आगे-आगे चलकर तुम्हारा नेतृत्व करेगा। मैं अब बूढ़ा हो गया। मेरे सिर के बाल पक गए। देखो, मेरे पुत्र तुम्हारे साथ हैं। मैंने बचपन से आज तक तुम्हारे आगे-आगे चलकर तुम्हारा नेतृत्व किया।
Hindi Bible HHBD
और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूं, और मेरे बाल उजले हो गए हैं, और मेरे पुत्रा तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे साम्हने काम करता रहा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूँ, और मेरे बाल सफेद हो गए हैं, और मेरे पुत्र तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे सामने काम करता रहा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब तुम स्वयं देख चुके हो कि राजा ही तुम्हारा नेतृत्व कर रहा है. तुम्हारे बीच अब मेरे पुत्र सेवा करते हैं. मैं बूढ़ा हो चुका हूं, पक चुके हैं मेरे बाल. मैं तुम्हारे सामने अपने बचपन से सेवा करता आया हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे-आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूँ, और मेरे बाल सफेद हो गए हैं, और मेरे पुत्र तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे सामने काम करता रहा हूँ।