1 Samuel 12:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yakoob misr men gaya, aur tumhare poorvajon ne yahova kee dohai dee tab yahova ne moosa aur haroon ko bheja, aur unhon ne tumhare poorvajon ko misr se nikala, aur is sthan men basaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“याकूब मिस्र गया। बाद में, मिस्रियों ने उसके वंशजों का जीवन कष्टमय बना दिया। इसलिए वे सहायता के लिये यहोवा के सामने रोये। यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा। मूसा और हारून तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर निकाल ले आए और इस स्थान में रहने के लिये उनका मार्ग दर्शन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब याकूब और उनके पुत्र मिस्र देश में आए और मिस्र निवासियों ने तुम्‍हारे पूर्वजों पर अत्‍याचार किया, तब उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी। अत: प्रभु ने मूसा और हारून को भेजा। उन्‍होंने तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला और उन्‍हें इस स्‍थान में बसाया।
Hindi Bible HHBD
याकूब मि में गया, और तुम्हारे पूर्वजों ने यहोवा की दोहाई दी; तब यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा, और उन्हों ने तुम्हारे पूर्वजों को मि से निकाला, और इस स्थान में बसाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याक़ूब मिस्र में गया, और तुम्हारे पूर्वजों ने यहोवा की दोहाई दी; तब यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा, और उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से निकाला, और इस स्थान में बसाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब याकोब मिस्र देश में जाकर बस गए, उनके वंशजों ने याहवेह की दोहाई दी और याहवेह ने उनके पास मोशेह तथा अहरोन को भेज दिया. उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से निकास किया. और वे इस स्थान में आकर बस गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
याकूब मिस्र में गया, और तुम्हारे पूर्वजों ने यहोवा की दुहाई दी; तब यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा, और उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से निकाला, और इस स्थान में बसाया।