1 Samuel 13:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shamooael ne poochha, too ne kya kiya? shaaul ne kaha, jab maain ne dekha ki log mere pas se idhar udhar ho chale haai, aur too ttharaae huae edanon ke bheetar naheen aya, aur paalishtee mikapash men ikatthe huae haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने पूछा, “यह तुमने क्या कर दिया?” शाऊल ने उत्तर दिया, “मैंने सैनिकों को अपने को छोड़ते देखा और तुम तब तक यहाँ नहीं थे, और पलिश्ती मिकमाश में इकट्ठा हो रहे थे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने कहा, ‘तुमने यह क्या किया?’ परन्तु शाऊल ने उत्तर दिया, ‘मैंने देखा कि लोग मुझे छोड़कर बिखरने लगे हैं, और आप निश्चित अवधि में नहीं आए। उधर पलिश्ती सेना मिकमाश में एकत्र हो रही थी
Hindi Bible HHBD
शमूएल ने पूछा, तू ने क्या किया? शाऊल ने कहा, जब मैं ने देखा कि लोग मेरे पास से इधर उधर हो चले हैं, और तू ठहराए हुए:दनों के भीतर नहीं आया, और पलिश्ती मिकपाश में इकट्ठे हुए हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शमूएल ने पूछा, “तू ने क्या किया?” शाऊल ने कहा, “जब मैं ने देखा कि लोग मेरे पास से इधर उधर हो चले हैं, और तू ठहराए हुए दिनों के भीतर नहीं आया, और पलिश्ती मिकमाश में इकट्ठा हुए हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी क्षण शमुएल ने उनसे प्रश्न किया, “यह क्या कर डाला है तुमने?” शाऊल ने स्पष्ट किया, “जब मैंने देखा कि सेना मुझे छोड़ भागने लगी है, तथा आप भी बताए हुए समय पर यहां नहीं पहुंचे, तथा वहां फिलिस्तीनी मिकमाश में इकट्ठा हो चुके थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शमूएल ने पूछा, “तूने क्या किया?” शाऊल ने कहा, “जब मैंने देखा कि लोग मेरे पास से इधर-उधर हो चले हैं, और तू ठहराए हुए दिनों के भीतर नहीं आया, और पलिश्ती मिकमाश में इकट्ठे हुए हैं,