1 Samuel 13:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne socha ki palishtee gilagal men mujh par abhee a padenge, aur maain ne yahova se binatee bhee naheen kee haai so maain ne apanee ichchha n rahate bhee homabali chaddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने अपने मन में सोचा, “पलिश्ती यहाँ गिलगाल में आकर मुझ पर आक्रमण करेंगे और मैंने अब तक यहोवा से हमारी सहायता करने के लिये याचना नहीं की है। अत: मैंने अपने को विवश किया और मैंने होमबलि चढ़ाई।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैंने यह सोचा: अब पलिश्‍ती गिलगाल में उतरकर मुझ पर आक्रमण करेंगे, और मैंने भेंट द्वारा प्रभु को शान्‍त करने के लिए कुछ नहीं किया है। ऐसी स्‍थिति में मैं अग्‍नि-बलि चढ़ाने को विवश हो गया।’
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने सोचा कि पलिश्ती गिलगाल में मुझ पर अभी आ पड़ेंगे, और मैं ने यहोवा से बिनती भी नहीं की है; सो मैं ने अपनी इच्छा न रहते भी होमबलि चढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने सोचा कि पलिश्ती गिलगाल में मुझ पर अभी आ पड़ेंगे, और मैं ने यहोवा से विनती भी नहीं की है; अत: मैं ने अपनी इच्छा न रहते भी होमबलि चढ़ाया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने विचार किया, ‘अब तो फिलिस्तीनी निश्चयतः गिलगाल आकर मुझ पर हमला करेंगे, और मैंने याहवेह से सहायता की बिनती ही नहीं की.’ तब इस विवशता में मैंने होमबलि चढ़ा दी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने सोचा कि पलिश्ती गिलगाल में मुझ पर अभी आ पड़ेंगे, और मैंने यहोवा से विनती भी नहीं की है; अतः मैंने अपनी इच्छा न रहते भी होमबलि चढ़ाया।”