1 Samuel 13:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur paalishtaiyon kee chhavanee se nash karanevale teen dal bandhakar nikala aek dal ne shooal nam desh kee or fir ke opra ka marga liya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्तियों ने उस क्षेत्र में रहने वाले इस्राएलियों को दण्ड देने का निश्चय किया। अत: उनकी शक्तिशाली सेना ने आक्रमण करने के लिए अपना स्थान छोड़ दिया। पलिश्ती सेना तीन टुकड़ियों में बँटी थी। एक टुकड़ी उत्तर को ओप्रा को जाने वाली सड़क से शुआल के क्षेत्र में गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब छापामार सैनिकों के तीन दल पलिश्‍ती पड़ाव से बाहर निकले। एक दल शूअल देश की ओर मुड़ा और उसने ओफ्राह नगर का मार्ग पकड़ा।
Hindi Bible HHBD
और पलिश्तियों की छावनी से नाश करनेवाले तीन दल बान्धकर निकल; एक दल ने शूआल नाम देश की ओर फिर के ओप्रा का मार्ग लिया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पलिश्तियों की छावनी से आक्रमण करनेवाले तीन दल बाँधकर निकले; एक दल ने शूआल नामक देश की ओर फिर के ओप्रा का मार्ग लिया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिलिस्तीनी शिविर से तीन छापामार दल निकले, एक दल उस मार्ग पर, जो शुआल देश के ओफ़राह नगर को जाता था,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पलिश्तियों की छावनी से आक्रमण करनेवाले तीन दल बाँधकर निकले; एक दल ने शूआल नामक देश की ओर फिरके ओप्रा का मार्ग लिया,