1 Samuel 13:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aek aur dal ne mujhkar bethoron ka marga liya, aur aek aur dal ne mudkar us desh ka marga liya jo saboim nam tarai kee or jangal kee tarafa haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरी टुकड़ी दक्षिण—पूर्व बेथोरोन को जाने वाली सड़क पर गई और तीसरी टुकड़ी पूर्व में सीमा तक जाने वाली सड़क से गई। यह सड़क सबोईम की घाटी में मरुभूमि की ओर खुलती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरा दल बेत-होरोन नगर के मार्ग की ओर मुड़ा। तीसरा दल उस पहाड़ी की ओर गया, जो निर्जन प्रदेश की ओर सबोईम घाटी पर प्रलम्ब के रूप में खड़ी है।
Hindi Bible HHBD
एक और दल ने मुझकर बेथोरोन का मार्ग लिया, और एक और दल ने मुड़कर उस देश का मार्ग लिया जो सबोईम नाम तराई की ओर जंगल की तरफ है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक और दल ने मुड़कर बेथोरोन का मार्ग लिया, और एक और दल ने मुड़कर उस देश का मार्ग लिया जो सबोईम नामक तराई की ओर जंगल की तरफ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरा दल उस मार्ग की ओर, जो बेथ-होरोन की ओर जाता था तथा अन्य दल उस सीमा की ओर चला जाता था, जो निर्जन प्रदेश की दिशा में ज़ेबोईम घाटी के ढलान पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक और दल ने मुड़कर बेथोरोन का मार्ग लिया, और एक और दल ने मुड़कर उस देश का मार्ग लिया जो सबोईम नामक तराई की ओर जंगल की तरफ है।