1 Samuel 13:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yonatan ne paalishtaiyon kee us chaukee ko jo giba men bhee mar liya aur isaka samachar paalishtaiyon ke kanon men pada. tab shaaul ne sare desh men naraasinga faunkavakar yah kahala bheja, ki ibraee log sunen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने गिबा में जाकार पलिश्तियों को उनके डेरे में हराया। पलिश्तियों ने इसके बारे में सुना। उन्होंने कहा, “हिब्रुओं ने विद्रोह किया है।” शाऊल ने कहा, “जो कुछ हुआ है उसे हिब्रू लोगों को सुनाओ।” अत: शाऊल ने लोगों से कहा कि वे पूरे इस्राएल देश में तुरही बजायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने गिबआह नगर के पलिश्ती प्रशासक को मार डाला। पलिश्तियों ने यह सुना कि इब्रानियों ने विद्रोह कर दिया है। शाऊल ने समस्त देश में विद्रोह का नरसिंगा बजाने का आदेश दिया।
Hindi Bible HHBD
तब योनातान ने पलिश्तियों की उस चौकी को जो गिबा में भी मार लिया; और इसका समाचार पलिश्तियों के कानों में पड़ा। तब शाऊल ने सारे देश में नरसिंगा फुंकवाकर यह कहला भेजा, कि इब्री लोग सुनें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योनातान ने पलिश्तियों की उस चौकी को जो गिबा में थी मार लिया; और इसका समाचार पलिश्तियों के कानों में पड़ा। तब शाऊल ने सारे देश में नरसिंगा फुँकवाकर यह कहला भेजा, “इब्री लोग सुनें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योनातन ने गेबा में स्थित फिलिस्तीनियों की टुकड़ी को हरा दिया. फिलिस्तीनियों को इसकी सूचना प्राप्त हो गई. स्थिति को समझते हुए शाऊल ने सारे इस्राएल में यह संदेश भिजवा दिया, “सारे इब्री सावधान हो जाएं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योनातान ने पलिश्तियों की उस चौकी को जो गेबा में थी मार लिया; और इसका समाचार पलिश्तियों के कानों में पड़ा। तब शाऊल ने सारे देश में नरसिंगा फुँकवाकर यह कहला भेजा, “इब्री लोग सुनें।”