1 Samuel 14:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek din shaaul ke putra yonatan ne apane pita se bina kuchh kahe apane hathaiyar ddhonevale javan se kaha, a, ham udhar paalishtaiyon kee chaukee ke pas chalen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन, शाऊल का पुत्र योनातान उस युवक से बात कर रहा था, जो उसके शस्त्रों को ले कर चलता था। योनातान ने कहा, “हम लोग घाटी की दूसरी ओर पलिश्तियों के डेरे पर चलें।” किन्तु योनातान ने अपने पिता को नहीं बताया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन शाऊल के पुत्र योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा जो उसके शस्‍त्र उठाकर चलता था, ‘आओ, हम पलिश्‍ती चौकी के पास चलें, जो इस दर्रे के उस पार है।’ उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई।
Hindi Bible HHBD
एक दिन शाऊल के पुत्रा योनातान ने अपने पिता से बिना कुछ कहे अपने हथियार ढोनेवाले जवान से कहा, आ, हम उधर पलिश्तियों की चौकी के पास चलें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक दिन शाऊल के पुत्र योनातान ने अपने पिता से बिना कुछ कहे अपने हथियार ढोनेवाले जवान से कहा, “आ, हम उधर पलिश्तियों की चौकी के पास चलें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक दिन योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा, “चलो, उस ओर चलें, जहां फिलिस्तीनी सेना की छावनी है.” उसकी सूचना उसने अपने पिता को नहीं दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक दिन शाऊल के पुत्र योनातान ने अपने पिता से बिना कुछ कहे अपने हथियार ढोनेवाले जवान से कहा, “आ, हम उधर पलिश्तियों की चौकी के पास चलें।”