1 Samuel 14:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir chaukee ke logon ne yonatan aur usake hathaiyar ddhonavale se pukar ke kaha, hamare pas chaddh ao, tab ham tum ko kuchh sikhaaenge. tab yonatan ne apane hathaiyar ddhonavale se kaha mere peechhe peechhe chaddh a kyonaki yahova unhen israaeliyon ke hath men kar dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किले के पलिश्ती योनातान और उसके सहायक के लिये चिल्लाये “हमारे पास आओ। हम तुम्हें अभी पाठ पढ़ाते हैं!” योनातान ने अपने सहायक से कहा, “पहाड़ी के ऊपर तक मेरा अनुसरण करो। यहोवा ने इस्राएल के लिये पलिश्तियों को दे दिया है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चौकी के सैनिकों ने योनातन और उसके शस्‍त्रवाहक को पुकारा, ‘ऊपर चढ़कर हमारे पास आओ। हम तुम्‍हें एक बात बताएँगे।’ योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा, ‘मेरे पीछे-पीछे ऊपर चढ़ो। प्रभु ने उन्‍हें इस्राएल के हाथ में सौंप दिया है।’
Hindi Bible HHBD
फिर चौकी के लोगों ने योनातान और उसके हथियार ढोनवाले से पुकार के कहा, हमारे पास चढ़ आओ, तब हम तुम को कुछ सिखाएंगे। तब योनातान ने अपने हथियार ढोनवाले से कहा मेरे पीछे पीछे चढ़ आ; क्योंकि यहोवा उन्हें इस्राएलियों के हाथ में कर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर चौकी के लोगों ने योनातान और उसके हथियार ढोनेवाले से पुकार के कहा, “हमारे पास चढ़ आओ, तब हम तुम को कुछ सिखाएँगे।” तब योनातान ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “मेरे पीछे पीछे चढ़ आ; क्योंकि यहोवा उन्हें इस्राएलियों के हाथ में कर देगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन सैनिकों ने योनातन तथा उनके हथियार उठानेवाले से कहा, “इधर आ जाओ कि हम तुम्हें एक-दो पाठ पढ़ा सकें.” योनातन ने अपने हथियार उठानेवाले से कहा, “चलो, चलो. मेरे पीछे चले आओ, क्योंकि याहवेह ने उन्हें इस्राएल के अधीन कर दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर चौकी के लोगों ने योनातान और उसके हथियार ढोनेवाले से पुकारके कहा, “हमारे पास चढ़ आओ, तब हम तुम को कुछ सिखाएँगे।” तब योनातान ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “मेरे पीछे-पीछे चढ़ आ; क्योंकि यहोवा उन्हें इस्राएलियों के हाथ में कर देगा।”