1 Samuel 14:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul ne apane sath ke logon se kaha, apanee ginatee karake dekho ki hamare pas se kaun chala gaya haai. unhon ne ginakar dekha, ki yonatan aur usaka hathaiyar ddhonevala yahan naheen haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने अपने साथ की सेना से कहा, “सैनिकों को गिनो। मैं यह जानना चाहता हूँ कि डेरे को किसने छोड़ा।” उन्होंने सैनिकों को गिना। योनातान और उसका सहायक चले गये थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने अपने साथ के सैनिकों से कहा, ‘हाजिरी लो, और देखो कि हमारे पास से कौन व्यक्ति वहाँ गया है।’ अत: उन्होंने हाजिरी ली। तब उन्हें पता चला कि योनातन और उसका शस्त्रवाहक नहीं हैं।
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल ने अपने साथ के लोगों से कहा, अपनी गिनती करके देखो कि हमारे पास से कौन चला गया है। उन्हों ने गिनकर देखा, कि योनातान और उसका हथियार ढोनेवाला यहां नहीं है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल ने अपने साथ के लोगों से कहा, “अपनी गिनती करके देखो कि हमारे पास से कौन चला गया है।” उन्होंने गिनकर देखा कि योनातान और उसका हथियार ढोनेवाला यहाँ नहीं हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शाऊल ने अपने साथ के सैनिकों को आदेश दिया, “सबको इकट्ठा करो और मालूम करो कि कौन-कौन यहां नहीं है.” जब सैनिक इकट्ठा हो गए तो यह मालूम हुआ कि योनातन और उनका शस्त्र उठानेवाला वहां नहीं थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल ने अपने साथ के लोगों से कहा, “अपनी गिनती करके देखो कि हमारे पास से कौन चला गया है।” उन्होंने गिनकर देखा, कि योनातान और उसका हथियार ढोनेवाला यहाँ नहीं हैं।