1 Samuel 14:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shaaul yajak se baten kar raha tha, ki palishtaiyon kee chhavanee men hullad adhaik hota gaya tab shaaul ne yajak se kaha, apana hath kheencha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल याजक अहिय्याह से बातें कर रहा था। शाऊल परमेश्वर के मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा था। किन्तु पलिश्ती डेरे में शोर और अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा ही थी। शाऊल धैर्य खो रहा था। अन्त में शाऊल ने याजक अहिय्याह से कहा, “काफी हो चुका! अपने हाथ को नीचे करो और प्रार्थना करना बन्द करो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस समय शाऊल पुरोहित से बात कर रहा था, उस समय पलिश्‍ती पड़ाव में होहल्‍ला बढ़ता ही जा रहा था। शाऊल ने पुरोहित से कहा, ‘अपने हाथ समेट लो, और चिट्ठी मत निकालो।’
Hindi Bible HHBD
शाऊल याजक से बातें कर रहा था, कि पलिश्तियों की छावनी में हुल्लड़ अधिक होता गया; तब शाऊल ने याजक से कहा, अपना हाथ खींच।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल याजक से बातें कर रहा था कि पलिश्तियों की छावनी में हुल्‍लड़ अधिक बढ़ गया; तब शाऊल ने याजक से कहा, “अपना हाथ खींच ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहां जब शाऊल पुरोहित से बातें कर ही रहे थे, फिलिस्तीनी शिविर में आतंक गहराता ही जा रहा था. तब शाऊल ने पुरोहित को आदेश दिया, “अपना हाथ बाहर निकाल लीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल याजक से बातें कर रहा था, कि पलिश्तियों की छावनी में हुल्लड़ अधिक बढ़ गया; तब शाऊल ने याजक से कहा, “ अपना हाथ खींच ले # ।”