1 Samuel 14:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul aur usake sang ke sab log ikatthe hokar ladai men gaae vahan unhon ne kya dekha, ki aek aek puroosh kee talavar apane apane sathee par chal rahee haai, aur bahut kolahal mach raha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने अपनी सेना इकट्ठी की और युद्ध में चला गया। पलिश्ती सैनिक सचमुच घबरा रहे थे! वे अपनी तलवारों से आपस में ही एक दूसरे से युद्ध कर रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् शाऊल और उसके साथ के सैनिकों ने युद्ध का नारा लगाया। वे युद्ध-भूमि में आए। उन्होंने देखा कि पलिश्ती सैनिक एक-दूसरे पर तलवार चला रहे हैं। बड़ी घबराहट फैली हुई है।
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल और उसके संग के सब लोग इकट्ठे होकर लड़ाई में गए; वहां उन्हों ने क्या देखा, कि एक एक पुरूष की तलवार अपने अपने साथी पर चल रही है, और बहुत कोलाहल मच रहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल और उसके संग के सब लोग इकट्ठे होकर लड़ाई में गए; वहाँ उन्होंने क्या देखा कि एक एक पुरुष की तलवार अपने अपने साथी पर चल रही है, और बहुत बड़ा कोलाहल मच रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल और उनके साथ जितने व्यक्ति थे युद्ध के लिए चल पड़े. फिलिस्तीनी शिविर में उन्होंने देखा कि घोर आतंक में फिलिस्तीनी सैनिक एक दूसरे को ही तलवार से घात किए जा रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल और उसके संग के सब लोग इकट्ठे होकर लड़ाई में गए; वहाँ उन्होंने क्या देखा, कि एक-एक पुरुष की तलवार अपने-अपने साथी पर चल रही है, और बहुत बड़ा कोलाहल मच रहा है।