1 Samuel 14:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jitane israaelee puroosh aepraaim ke pahadee desh men chhpai gaae the, ve bhee yah sunakar ki palishtee bhage jate haai, ladai men a unaka peechha karane men lag gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन इस्राएलियों ने जो एप्रैम के पहाड़ी क्षेत्र में छिपे थे, पलिश्ती सैनिकों के भागने की बात सुनी। सो इन इस्राएलियों ने भी युद्ध में साथ दिया और पलिश्तियों का पीछा करना आरम्भ किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसी प्रकार जब एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में छिपे हुए इस्राएली सैनिकों ने सुना कि पलिश्‍ती सेना भाग रही है, तब उन्‍होंने उनका पीछा किया, और युद्ध में सम्‍मिलित हो गए।
Hindi Bible HHBD
और जितने इस्राएली पुरूष एप्रैम के पहाड़ी देश में छिप गए थे, वे भी यह सुनकर कि पलिश्ती भागे जाते हैं, लड़ाई में आ उनका पीछा करने में लग गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी प्रकार, जितने इस्राएली पुरुष एप्रैम के पहाड़ी देश में छिप गए थे, वे भी यह सुनकर कि पलिश्ती भागे जाते हैं, लड़ाई में आ उनका पीछा करने में लग गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी प्रकार, वे इस्राएली, जो एफ्राईम प्रदेश के पर्वतों में जा छिपे थे, यह सुनकर कि फिलिस्तीनी भाग रहे हैं, वे भी युद्ध में उनका पीछा करने में जुट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसी प्रकार जितने इस्राएली पुरुष एप्रैम के पहाड़ी देश में छिप गए थे, वे भी यह सुनकर कि पलिश्ती भागे जाते हैं, लड़ाई में आकर उनका पीछा करने में लग गए।