1 Samuel 14:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yonatan ne apane pita ko logon ko shapath dharate n suna tha, isaliye us ne apane hath kee chhdee kee nok baddhakar madha ke chhtte men dubaya, aur apana hai apane munh tak lagaya tab usakee ankhon men jyoti ai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु योनातान उस प्रतिज्ञा के बारे में नहीं जानता था। योनातान ने यह नहीं सुना था कि उसके पिता ने उस प्रतिज्ञा को करने के लिये लोगों को विवश किया है। योनातान के हाथ में एक छड़ी थी। उसने शहद के छत्ते में उसके सिरे को धंसाया। उसने कुछ शहद निकाला और उसे चाटा और उसने अपने को स्वस्थ अनुभव किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने अपने पिता की शपथ को, जो उसने सैनिकों को दी थी, नहीं सुना था। उसने अपने हाथ के डण्‍डे के सिरे को आगे बढ़ाया, और उसको मधु के छत्ते में डुबाया। उसके बाद उसने थोड़ा मधु अपने हाथ से मुँह में डाला। तब उसके शरीर में शक्‍ति आ गई ।
Hindi Bible HHBD
परन्तु योनातान ने अपने पिता को लोगों को शपथ धराते न सुना था, इसलिये उस ने अपने हाथ की छड़ी की नोक बढ़ाकर मधु के छत्ते में डुबाया, और अपना हाथों अपने मुंह तक लगाया; तब उसकी आंखों में ज्योति आई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु योनातान ने अपने पिता को लोगों को शपथ धराते न सुना था, इसलिये उसने अपने हाथ की छड़ी की नोक बढ़ाकर मधु के छते में डुबाया, और अपना हाथ अपने मुँह तक ले गया; तब उसकी आँखों में ज्योंति आई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर योनातन ने अपने पिता द्वारा सेना को दी गई शपथ को नहीं सुना था. उसने अपनी लाठी का छोर शहद के छत्ते में डाल दिया. और जब उसने उस शहद को खाया, उसकी आंखों में चमक आ गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु योनातान ने अपने पिता को लोगों को शपथ धराते न सुना था, इसलिए उसने अपने हाथ की छड़ी की नोक बढ़ाकर मधु के छत्ते में डुबाया, और अपना हाथ अपने मुँह तक ले गया; तब उसकी आँखों में ज्योति आई # ।