1 Samuel 14:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yonatan ne kaha, mere pita ne logon ko kashtt diya haai dekho, maain ne is madha ko thoda sa chakha, aur mujhe ankhon se kaaisa soojhne laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने कहा, “मेरे पिता ने लोगों के लिये परेशानी उत्पन्न की है! देखो इस जरा से शहद को चाटने से मैं कितना स्वस्थ अनुभव कर रहा हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने कहा, ‘मेरे पिता ने इस शपथ के द्वारा देश को विपत्ति में डाला है। देखो, मैंने यह मधु थोड़ा-सा चखा, पर मेरे शरीर में शक्‍ति आ गई।
Hindi Bible HHBD
योनातान ने कहा, मेरे पिता ने लोगों को कष्ट दिया है; देखो, मैं ने इस मधु को थोड़ा सा चखा, और मुझे आंखों से कैसा सूझने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योनातान ने कहा, “मेरे पिता ने लोगों को कष्‍ट दिया है; देखो, मैं ने इस मधु को थोड़ा सा चखा, और मेरी आँखें कैसी चमक उठी हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योनातन ने कहा, “राष्ट्र के लिए मेरे पिता ने ही संकट उत्पन्‍न किया है. देख लो, मेरे शहद के चखने पर ही मेरी आंखें कैसी चमकने लगीं हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योनातान ने कहा, “मेरे पिता ने लोगों को कष्ट दिया है; देखो, मैंने इस मधु को थोड़ा सा चखा, और मेरी आँखें कैसी चमक उठी हैं।