1 Samuel 14:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aelee jo shaeelon men yahova ka yajak tha, usake putra pinahas ka pota, aur ikabod ke bhai, aheetoob ka putra ahiyyah bhee aepod paahine huae sang tha. parantu un logon ko maloom n tha ki yonatan chala gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एली शीलो में यहोवा का याजक रह चुका था। अब वह अहिय्याह याजक था। अहिय्याह अब एपोद पहनता था। अहिय्याह ईकाबोद के भाई अहीतूब का पुत्र था। ईकाबोद पीनहास का पूत्र था। पीनहास एली का पुत्र था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके साथ अहीयाह भी था जो एपोद को उठाए हुए था। अहीयाह, शीलोह में प्रभु के पुरोहित एली के पुत्र पीनहास का पौत्र और ईकाबोद के भाई अहीटूब का पुत्र था। वे लोग नहीं जानते थे कि योनातन दर्रे की ओर चला गया है।
Hindi Bible HHBD
और एली जो शीलों में यहोवा का याजक था, उसके पुत्रा पिनहास का पोता, और ईकाबोद के भाई, अहीतूब का पुत्रा अहिरयाह भी एपोद पहिने हुए संग था। परन्तु उन लोगों को मालूम न था कि योनातान चला गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और एली जो शीलो में यहोवा का याजक था, उसके पुत्र पीनहास का पोता, और ईकाबोद के भाई अहीतूब का पुत्र अहिय्याह भी एपोद पहिने हुए संग था। परन्तु उन लोगों को मालूम न था कि योनातान चला गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय अहीयाह एफ़ोद धारण किए हुए उनके साथ था. वह अहीतूब का पुत्र था, जो एली के पुत्र, फिनिहास के पुत्र इखाबोद का भाई था. एली शीलो में याहवेह के पुरोहित थे. सेना इस बात से बिलकुल अनजान थी कि योनातन वहां से जा चुके थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एली जो शीलो में यहोवा का याजक था, उसके पुत्र पीनहास का पोता, और ईकाबोद के भाई, अहीतूब का पुत्र अहिय्याह भी एपोद पहने हुए संग था। परन्तु उन लोगों को मालूम न था कि योनातान चला गया है।