1 Samuel 14:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ve loott par tootte, aur bhed-bakaree, aur gaya-baail, aur bachhde lekar boomi par marake unaka mans lohoo samet khane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने पलिश्तियों से भेड़ें, गायें और बछड़े लिये थे। उस समय इस्राएल के लोग इतने भूखे थे कि उन्होंने उन जानवरों को जमीन पर ही मारा और उन्हें खाया। जानवरों में तब तक खून था!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: वे पलिश्‍तियों की लूट पर टूट पड़े। उन्‍होंने भेड़, बैल और बछड़े लिये और उनका वहीं, भूमि पर वध किया। तत्‍पश्‍चात् वे रक्‍त-सहित उनका मांस खाने लगे।
Hindi Bible HHBD
सो वे लूट पर टूटे, और भेड़- बकरी, और गाय- बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारके उनका मांस लोहू समेत खाने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये वे लूट पर टूटे और भेड़–बकरी, और गाय–बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारके उसका मांस लहू समेत खाने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सैनिक शत्रुओं की सामग्री पर लालच कर टूट पड़े. उन्होंने भेड़ें गाय-बैल तथा बछड़े लूट लिए. उन्होंने वहीं भूमि पर उनका वध किया और सैनिक उन्हें लहू समेत खाने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए वे लूट पर टूटे, और भेड़-बकरी, और गाय-बैल, और बछड़े लेकर भूमि पर मारकर उनका माँस लहू समेत खाने लगे।