1 Samuel 14:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir shaaul ne kaha, logon ke beech men idhar udhar firake un se kaho, ki apana apana baail aur bhed shaaul ke pas le jao, aur vaheen bali karake khao aur lohoo samet khakar yahova ke virooddh pap n karo. tab sab logon ne usee rat apana apana baail le jakar vaheen bali kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शाऊल ने कहा, “लोगों के पास जाओ और कहो कि हर एक व्यक्ति अपना बैल और भेड़ें मेरे पास यहाँ लाये। तब लोगों को अपने बैल और भेड़ें यहाँ मारनी चाहिये। यहोवा के विरुद्ध पाप मत करो। वह माँस न खाओ जिसमें खून हो।” उस रात हर एक व्यक्ति अपने जानवरों को लाया और उन्हें वहाँ मारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने आगे कहा, ‘तुम सेना के मध्‍य, इधर-उधर जाकर सैनिकों से यह कहो: “प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपना बैल अथवा भेड़ यहाँ लाए। इस पत्‍थर पर उसका वध करे और तब उसका मांस खाए। तुम रक्‍त-सहित पशु का मांस खाकर प्रभु के प्रति पाप मत करो।” ’ इस प्रकार सेना का प्रत्‍येक व्यक्‍ति उसी रात को अपना बैल अपने साथ लाया और वहाँ उसका वध किया।
Hindi Bible HHBD
फिर शाऊल ने कहा, लोगों के बीच में इधर उधर फिरके उन से कहो, कि अपना अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लोहू समेत खाकर यहोवा के विरूद्ध पाप न करो। तब सब लोगों ने उसी रात अपना अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर शाऊल ने कहा, “लोगों के बीच में इधर उधर फिरके उनसे कहो, ‘अपना–अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लहू समेत खाकर यहोवा के विरुद्ध पाप न करो’।” तब सब लोगों ने उसी रात अपना–अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने आगे आदेश दिया, “तुम सब सैनिकों के बीच में जाकर उनसे यह कहो, ‘तुममें से हर एक अपना अपना बैल या अपनी-अपनी भेड़ यहां मेरे सामने उस स्थान पर लाकर उसका वध करे और तब उसे खाए, मगर मांस को लहू सहित खाकर याहवेह के विरुद्ध पाप न करो.’ ” तब उस रात हर एक ने अपना अपना बैल वहीं लाकर उसका वध किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर शाऊल ने कहा, “लोगों के बीच में इधर-उधर फिरके उनसे कहो, ‘अपना-अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लहू समेत खाकर यहोवा के विरुद्ध पाप न करो।’” तब सब लोगों ने उसी रात अपना-अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।