1 Samuel 14:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir shaaul ne kaha, ham isee raj ko palishtaiyon ka peechha karake unhen bhor tak loottte rahen aur un men se aek manushy ko bhee jeeavit n chhoden. unhon ne kaha, jo kuchh tujhe achchha lage vahee kara. parantu yajak ne kaha, ham idhar parameshvar ke sameep aaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने कहा, “हम लोग आज रात को पलिश्तियों का पीछा करें। हम लोग हर वस्तु ले लेंगे। हम उन सभी को मार डालेंगे।” सेना ने उत्तर दिया, “वैसे ही करो जैसे तुम ठीक समझते हो।” किन्तु याजक ने कहा, “हमें परमेश्वर से पूछने दो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने कहा, ‘आओ, हम रात में ही पलिश्‍तियों का पीछा करें, और सबेरे का प्रकाश होने तक उनको लूट लें। हम उनके एक भी सैनिक को जीवित नहीं छोड़ेंगे।’ इस्राएली सैनिकों ने उससे कहा, ‘जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह कीजिए।’ किन्‍तु पुरोहित ने कहा, ‘आओ, हम पहले परमेश्‍वर के समीप आएँ।’
Hindi Bible HHBD
फिर शाऊल ने कहा, हम इसी राज को पलिश्तियों का पीछा करके उन्हें भोर तक लूटते रहें; और उन में से एक मनुष्य को भी जीवित न छोड़ें। उन्हों ने कहा, जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर। परन्तु याजक ने कहा, हम इधर परमेश्वर के समीप आएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर शाऊल ने कहा, “हम आज रात को ही पलिश्तियों का पीछा करके उन्हें भोर तक लूटते रहें; और उनमें से एक मनुष्य को भी जीवित न छोड़ें।” उन्होंने कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।” परन्तु याजक ने कहा, “हम यहीं परमेश्‍वर के समीप आएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने अपनी सेना से कहा, “रात में हम फिलिस्तीनियों पर हमला करें. सुबह होते-होते हम उन्हें लूट लेंगे. उनमें से एक भी सैनिक जीवित न छोड़ा जाए.” उन्होंने सहमति में उत्तर दिया, “वही कीजिए, जो आपको सही लग रहा है.” मगर पुरोहित ने सुझाव दिया, “सही यह होगा कि इस विषय में हम परमेश्वर की सलाह ले लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर शाऊल ने कहा, “हम इसी रात को ही पलिश्तियों का पीछा करके उन्हें भोर तक लूटते रहें; और उनमें से एक मनुष्य को भी जीवित न छोड़ें।” उन्होंने कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।” परन्तु याजक ने कहा, “हम यहीं परमेश्वर के समीप आएँ।”