1 Samuel 14:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul ne kaha, he praja ke mukhy logo, idhar akar boojho aur dekho ki aj pap kis prakar se hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए शाऊल ने कहा, “मेरे पास सभी प्रमुखों को लाओ। हम लोग मालूम करें कि आज किसने पाप किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने कहा, ‘ओ समाज के स्तम्भ, इस्राएली नेताओ! यहाँ आओ। तुम जानो और देखो कि यह पाप आज कैसे हुआ?
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल ने कहा, हे प्रजा के मुख्य लोगों, इधर आकर बूझो; और देखो कि आज पाप किस प्रकार से हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल ने कहा, “हे प्रजा के मुख्य लोगो, इधर आकर जानो और देखो कि आज पाप किस प्रकार से हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शाऊल ने सभी सैन्य अधिकारियों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “तुम सभी प्रधानों, यहां आओ कि हम यह पता करें कि आज यह पाप किस प्रकार किया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल ने कहा, “हे प्रजा के मुख्य लोगों, इधर आकर जानो; और देखो कि आज पाप किस प्रकार से हुआ है।