1 Samuel 14:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne sare israaeliyon se kaha, tum aek or ho, aur maain aur mera putra yonatan doosaree aur honge. logon ne shaaul se kaha, jo kuchh tujhe achchha lage vahee kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शाऊल ने सभी इस्राएलियों से कहा, “तुम लोग इस ओर खड़े हो। मैं और मेरा पुत्र योनातान दूसरी ओर खड़े होगें।” सैनिकों ने उत्तर दिया, “महाराज! आप जैसा चाहें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब शाऊल ने सब इस्राएलियों से कहा, ‘तुम-सब एक ओर तथा मैं और मेरा पुत्र दूसरी ओर रहेंगे।’ लोगों ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह कीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने सारे इस्राएलियों से कहा, तुम एक ओर हो, और मैं और मेरा पुत्रा योनातान दूसरी और होंगे। लोगों ने शाऊल से कहा, जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने सारे इस्राएलियों से कहा, “तुम एक ओर रहो, और मैं और मेरा पुत्र योनातान दूसरी ओर रहेंगे।” लोगों ने शाऊल से कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शाऊल ने संपूर्ण इस्राएली सेना से कहा, “ठीक है. एक ओर मैं और योनातन खड़े होंगे और दूसरी ओर तुम सभी.” सेना ने उत्तर दिया, “आपको जो कुछ सही लगे, कीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने सारे इस्राएलियों से कहा, “तुम एक ओर रहो, और मैं और मेरा पुत्र योनातान दूसरी ओर रहेंगे।” लोगों ने शाऊल से कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।”