1 Samuel 14:45 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu logon ne shaaul se kaha, kya yonatan mara jaa, jis ne israaeliyon ka aeesa bada chhuttkara kiya haai? aeesa n hoga! yahova ke jeevan kee shapat, usake sir ka aek bal bhee boomi par girane n paaega kyonki aj ke din us ne parameshvar ke sath hokar kam kiya haai. tab praja ke logon ne yonatan ko bacha liya, aur vah mara n gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सैनिकों ने शाऊल से कहा, “योनातान ने आज इस्राएल को बड़ी विजय तक पहुँचाया। क्या योनातान को मरना ही चाहिए? कभी नहीं! हम लोग परमेश्वर की शपथ खाकर वचन देते हैं कि योनातान का एक बाल भी बाँका नहीं होगा। परमेश्वर ने आज पलिश्तियों के विरुद्ध लड़ने में योनातान की सहायता की है!” इस प्रकार लोगों ने योनातान को बचाया। उसे मृत्यदणड नहीं दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु इस्राएली सैनिकों ने शाऊल से कहा, ‘क्‍या योनातन को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा, जिसने इस्राएली राष्‍ट्र के लिए यह महा विजय प्राप्‍त की है? यह कदापि नहीं होगा। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर नहीं गिरेगा। उसने परमेश्‍वर की सहायता से आज यह कार्य सम्‍पन्न किया है।’ अत: सैनिकों ने योनातन को छुड़ा लिया और उसको मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया गया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु लोगों ने शाऊल से कहा, क्या योनातान मारा जाए, जिस ने इस्राएलियों का ऐसा बड़ा छुटकारा किया है? ऐसा न होगा! यहोवा के जीवन की शपथ, उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा; क्योंकि आज के दिन उस ने परमेश्वर के साथ होकर काम किया है। तब प्रजा के लोगों ने योनातान को बचा लिया, और वह मारा न गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु लोगों ने शाऊल से कहा, “क्या योनातान मारा जाए, जिसने इस्राएलियों का ऐसा बड़ा छुटकारा किया है? ऐसा न होगा! यहोवा के जीवन की शपथ, उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा; क्योंकि आज के दिन उसने परमेश्‍वर के साथ होकर काम किया है।” तब प्रजा के लोगों ने योनातान को बचा लिया, और वह मारा न गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर सारी सेना इनकार कर कहने लगी, “क्या योनातन वास्तव में मृत्यु दंड के योग्य है, जिसके द्वारा आज हमें ऐसी महान विजय प्राप्‍त हुई है? कभी नहीं, कभी नहीं! जीवित याहवेह की शपथ, उसके सिर के एक केश तक की हानि न होगी, क्योंकि जो कुछ उसने आज किया है, वह उसने परमेश्वर की सहायता ही से किया है.” इस प्रकार सेना ने योनातन को निश्चित मृत्यु दंड से बचा लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु लोगों ने शाऊल से कहा, “क्या योनातान मारा जाए, जिसने इस्राएलियों का ऐसा बड़ा छुटकारा किया है? ऐसा न होगा! यहोवा के जीवन की शपथ, उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा; क्योंकि आज के दिन उसने परमेश्वर के साथ होकर काम किया है।” तब प्रजा के लोगों ने योनातान को बचा लिया, और वह मारा न गया।