1 Samuel 15:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shamooael ne kaha, jab too apanee draashtti men chhotta tha, tab kya too israaelee gotraiyon ka pradhaan n ho gaya, aur kya yahova ne israael par rajy karane ko tera aabhaishok naheen kiya?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने कहा, “बीते समय में, तुमने यही सोचा था की तुम महत्वपूर्ण नहीं हो। किन्तु तब भी तुम इस्राएल के परिवार समूहों के प्रमुख बन गए। यहोवा ने तुम्हें इस्राएल का राजा चुना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने कहा, ‘यद्यपि तुम स्‍वयं अपनी दृष्‍टि में छोटे हो, तथापि क्‍या तुम इस्राएली कुलों के नेता नहीं हो? प्रभु ने तुम्‍हें इस्राएली लोगों पर राजा अभिषिक्‍त किया।
Hindi Bible HHBD
शमूएल ने कहा, जब तू अपनी दृष्टि में छोटा था, तब क्या तू इस्राएली गोत्रियों का प्रधान न हो गया, और क्या यहोवा ने इस्राएल पर राज्य करने को तेरा अभिषेक नहीं किया?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शमूएल ने कहा, “जब तू अपनी दृष्‍टि में छोटा था, तब क्या तू इस्राएली गोत्रों का प्रधान न हो गया? और क्या यहोवा ने इस्राएल पर राज्य करने को तेरा अभिषेक नहीं किया?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमुएल ने उनसे कहा, “क्या यह सच नहीं कि जब तुम स्वयं अपने ही दृष्टि में महत्वहीन थे, तुम्हें इस्राएल के सारा गोत्रों का अगुआ बना दिया गया? याहवेह ने तुम्हें इस्राएल का राजा नियुक्त किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शमूएल ने कहा, “जब तू अपनी दृष्टि में छोटा था, तब क्या तू इस्राएली गोत्रों का प्रधान न हो गया?, और क्या यहोवा ने इस्राएल पर राज्य करने को तेरा अभिषेक नहीं किया?