1 Samuel 15:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shamooael ne shaaul se kaha, maain tere sath n lautoonga kyonki too ne yahova kee bat ko tuchchh jana haai, aur yahova ne tujhe israael ka raja hone ke liye tuchchh jana haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु शमूएल ने शाऊल से कहा, “मैं तुम्हारे साथ नहीं लौटूँगा। तुमने यहोवा के आदेश को नकारा है और अब यहोवा तुम्हें इस्राएल के राजा के रूप में नकार रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘मैं तुम्हारे साथ वापस नहीं जाऊंगा। तुमने प्रभु के वचन को मानने से इनकार किया है। इसलिए प्रभु ने भी तुम्हें इस्राएलियों के राजा के रूप में अस्वीकार किया है।’
Hindi Bible HHBD
शमूएल ने शाऊल से कहा, मैं तेरे साथ न लौटूंगा; क्योंकि तू ने यहोवा की बात को तुच्छ जाना है, और यहोवा ने तुझे इस्राएल का राजा होने के लिये तुच्छ जाना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शमूएल ने शाऊल से कहा, “मैं तेरे साथ न लौटूँगा; क्योंकि तू ने यहोवा की बात को तुच्छ जाना है, और यहोवा ने तुझे इस्राएल का राजा होने के लिये तुच्छ जाना है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमुएल ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम्हारे साथ लौटकर नहीं जाऊंगा, क्योंकि तुमने याहवेह के आदेश को ठुकराया है, याहवेह भी तुम्हें इस्राएल के राजा के रूप में अस्वीकार कर चुके हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शमूएल ने शाऊल से कहा, “मैं तेरे साथ न लौटूँगा; क्योंकि तूने यहोवा की बात को तुच्छ जाना है, और यहोवा ने तुझे इस्राएल का राजा होने के लिये तुच्छ जाना है।”