1 Samuel 15:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shamooael ne us se kaha aj yahova ne israael ke rajy ko faadkar tujh se chheen liya, aur tere aek padosee ko jo tujh se achchha haai de diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने शाऊल से कहा, “तुमने मेरे लबादे को फाड़ दिया। इसी प्रकार यहोवा ने आज इस्राएल के राज्य को तुमसे फाड़ दिया है। यहोवा ने राज्य तुम्हारे मित्रों में से एक को दे दिया है। वह व्यक्ति तुमसे अच्छा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने उससे कहा, ‘आज प्रभु ने इस्राएली राज्‍य को फाड़कर तेरे हाथ से अलग कर दिया, और उसको तेरे पड़ोसी के हाथ में सौंप दिया। तेरा पड़ोसी तुझसे श्रेष्‍ठ है।
Hindi Bible HHBD
तब शमूएल ने उस से कहा आज यहोवा ने इस्राएल के राज्य को फाड़कर तुझ से छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शमूएल ने उससे कहा, “आज यहोवा ने इस्राएल के राज्य को फाड़कर तुझ से छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर शमुएल ने शाऊल से कहा, “आज याहवेह ने इस्राएल राज्य को तुमसे छीनकर तुम्हारे पड़ोसी को दे दिया है, जो तुमसे श्रेष्ठ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शमूएल ने उससे कहा, “आज यहोवा ने इस्राएल के राज्य को फाड़कर तुझ से छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है।