1 Samuel 15:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu agag par, aur achchhee se achchhee bhed-bakaariyo, gaya-baailo, motte pashuuo, aur memno, aur jo kuchh achchha tha, un par shaaul aur usakee praja ne komalata kee, aur unhen satyanash karana n chaha parantu jo kuchh tuchchh aur nikamma tha usako unhon ne satyanash kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु शाऊल और इस्राएल के सैनिकों ने अगाग को जीवित रहने दिया। उन्होंने सर्वोत्तम भेड़ों, मोटी तगड़ी गायों और मेमनों को भी रख लिया। उन्होंने रखने योग्य सभी चीज़ों को रख लिया और उन्होंने उन सभी चीज़ों को नष्ट कर दिया जो किसी काम की न थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल के सैनिकों ने अगग को, तथा उसकी अच्‍छी-अच्‍छी भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, मोटे-मोटे पशुओं और मेमनों को तथा जो कुछ भी अच्‍छी वस्‍तु थी, उसको बचा लिया। उन्‍होंने उनको पूर्णत: नष्‍ट नहीं किया। परन्‍तु जो बेकार और अनुपयोगी वस्‍तुएँ और प्राणी थे, उनको उन्‍होंने पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु अगाग पर, और अच्छी से अच्छी भेड़- बकरियों, गाय- बैलों, मोटे पशुओं, और मेम्नों, और जो कुछ अच्छा था, उन पर शाऊल और उसकी प्रजा ने कोमलता की, और उन्हें सत्यानाश करना न चाहा; परन्तु जो कुछ तुच्छ और निकम्मा था उसको उन्हों ने सत्यानाश किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अगाग पर, और अच्छी से अच्छी भेड़–बकरियों, गाय–बैलों, मोटे पशुओं, और मेम्नों, और जो कुछ अच्छा था, उन पर शाऊल और उसकी प्रजा ने कोमलता की, और उन्हें नष्‍ट करना न चाहा; परन्तु जो कुछ तुच्छ और निकम्मा था उसका उन्होंने सत्यानाश किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर शाऊल तथा सेना ने राजा अगाग तथा सबसे अच्छी भेड़ों, बैलों तथा पुष्ट बछड़ों और मेमनों की हत्या नहीं की. साथ ही उन वस्तुओं को भी नष्ट नहीं किया, जो अच्छी तथा मूल्यवान थी. इन्हें नष्ट करना उन्हें सही न लगा. हां, उन्होंने वह सब नष्ट कर दिया, जो उन्हें घृणित लगा, जो उनकी दृष्टि में बेकार था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अगाग पर, और अच्छी से अच्छी भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, मोटे पशुओं, और मेम्नों, और जो कुछ अच्छा था, उन पर शाऊल और उसकी प्रजा ने कोमलता की, और उन्हें नष्ट करना न चाहा; परन्तु जो कुछ तुच्छ और निकम्मा था उसका उन्होंने सत्यानाश किया।