1 Samuel 16:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yishau ne rottee se lada hua aek gadaha, aur kuppa bhr dakhmadha, aur bakaree ka aek bachcha lekar apane putra daud ke hath se shaaul ke pas bhej diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यिशै ने शाऊल को भेंट करने के लिये कुछ चीजें तैयार कीं। यिशै ने एक गधा, कुछ रोटियाँ और एक मशक दाखमधु और एक बकरी का बच्चा लिया। यिशै ने वे चीज़ें दाऊद को दीं, और उसे शाऊल के पास भेज दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिशय ने पाँच रोटियाँ, अंगूर के रस से भरी एक मशक तथा बकरी का एक बच्चा लिया, और उनको अपने पुत्र दाऊद के द्वारा शाऊल के पास भेज दिया।
Hindi Bible HHBD
तब यिशै ने रोटी से लदा हुआ एक गदहा, और कुप्पा भर दाखमधु, और बकरी का एक बच्चा लेकर अपने पुत्रा दाऊद के हाथ से शाऊल के पास भेज दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यिशै ने रोटी से लदा हुआ एक गदहा, और कुप्पा भर दाखमधु, और बकरी का एक बच्चा लेकर अपने पुत्र दाऊद के हाथ से शाऊल के पास भेज दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर यिशै ने अपने पुत्र दावीद के साथ एक गधे पर रोटियां, द्राक्षारस की छागल तथा एक छोटा मेमना शाऊल के लिए भेज दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यिशै ने रोटी से लदा हुआ एक गदहा, और कुप्पा भर दाखमधु, और बकरी का एक बच्चा लेकर अपने पुत्र दाऊद के हाथ से शाऊल के पास भेज दिया।