1 Samuel 16:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shamooael ne yahova ke kahane ke anusar kiya, aur betalahem ko gaya. us nagar ke puraaniye thrathrate huae us se milane ko gaa, aur kahane lage, kya too mitrabhav se aya haai ki naheen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने वही किया जो यहोवा ने उसे करने को कहा था। शमूएल बेतलेहेम गया। बेतलेहेम के बुजुर्ग भय से काँप उठे। वे शमूएल से मिले और उन्होंने उससे पूछा, “क्या आप शान्तिपूर्वक आए हैं?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने प्रभु के आदेश के अनुसार कार्य किया। वह बेतलेहम नगर में आया। नगर के धर्मवृद्ध डर से काँपने लगे। वे शमूएल से भेंट करने आए। उन्‍होंने पूछा, ‘हे द्रष्‍टा! क्‍या आप मित्रभाव से आए हैं?’
Hindi Bible HHBD
तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बेतलहेम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए उस से मिलने को गए, और कहने लगे, क्या तू मित्राभाव से आया है कि नहीं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बैतलहम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए उससे मिलने को गये, और कहने लगे, “क्या तू मित्रभाव से आया है कि नहीं?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमुएल ने याहवेह के आदेश के अनुसार किया. जब वह बेथलेहेम पहुंचे, उनसे भेंटकरने आए नगर के पुरनिये भयभीत हो कांप रहे थे. उन्होंने उनसे पूछा, “क्या सब कुछ सकुशल है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बैतलहम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए # उससे मिलने को गए, और कहने लगे, “क्या तू मित्रभाव से आया है कि नहीं?”