1 Samuel 16:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve aa, tab us ne aeleeab par drashtti karake socha, ki nishchay jo yahova ke samhane haai vahee usaka abhaishaikt hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यिशै और उसके पुत्र आए, तो शमूएल ने एलीआब को देखा। शमूएल ने सोचा, “निश्चय ही यही वह व्यक्ति है जिसे यहोवा ने चुना है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे आए। शमूएल ने यिशय के पुत्र एलीअब को देखा। शमूएल ने हृदय में कहा, ‘निस्‍सन्‍देह! प्रभु के सम्‍मुख उसका अभिषिक्‍त राजा खड़ा है।’
Hindi Bible HHBD
जब वे आए, तब उस ने एलीआब पर दृष्टि करके सोचा, कि निश्चय जो यहोवा के साम्हने है वही उसका अभिषिक्त होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे आए, तब उसने एलीआब पर दृष्‍टि करके सोचा, “निश्‍चय यह जो यहोवा के सामने है वही उसका अभिषिक्‍त होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे सब एकत्र हुए, शमुएल का ध्यान एलियाब की ओर गया ओर उन्होंने अपने मन में विचार किया, “निःसंदेह, यहां याहवेह के सामने उनका अभिषिक्त खड़ा हुआ है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे आए, तब उसने एलीआब पर दृष्टि करके सोचा, “निश्चय यह जो यहोवा के सामने है वही उसका अभिषिक्त होगा।”