1 Samuel 17:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur shaaul aur israaelee purooshaen ne bhee ikatthe hokar aela nam tarai men dere dale, aur yuddh ke liye paalishtaiyon ke virooddh pantee bandhaee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल और इस्राएली सैनिक भी वहाँ एक साथ एकत्रित हुए। उनका डेरा एला की घाटी में था। शाऊल के सैनिक मोर्चा लगाये पलिश्तियों से युद्ध करने के लिये तैयार थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: शाऊल और इस्राएल देश के समस्‍त सैनिक एकत्र हुए। उन्‍होंने एलाह घाटी में पड़ाव डाला। उन्‍होंने पलिश्‍तियों का सामना करने के लिए युद्ध की व्‍यूह-रचना की।
Hindi Bible HHBD
और शाऊल और इस्राएली पुरूषों ने भी इकट्ठे होकर एला नाम तराई में डेरे डाले, और युद्ध के लिये पलिश्तियों के विरूद्ध पांती बान्धी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल और इस्राएली पुरुषों ने भी इकट्ठे होकर एला नामक तराई में डेरे डाले, और युद्ध के लिये पलिश्तियों के विरुद्ध पाँति बाँधी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल और उनकी सेना एलाह घाटी में एकत्र थी, जहां उन्होंने अपने शिविर खड़े किए थे. फिलिस्तीनियों से युद्ध के लिए उन्होंने यहीं अपनी सेना संयोजित की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल और इस्राएली पुरुषों ने भी इकट्ठे होकर एला नामक तराई में डेरे डाले, और युद्ध के लिये पलिश्तियों के विरुद्ध पाँति बाँधी।