1 Samuel 17:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne shaaul se kaha, kisee manushy ka man usake karan kachcha n ho tera das jakar us paalishtee se ladega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने शाऊल से कहा, “किसी व्यक्ति को उसके कारण हतोत्साहित मत होने दो। मैं आपका सेवक हूँ। मैं इस पलिश्ती से लड़ने जाऊँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने शाऊल से कहा, ‘मेरे स्‍वामी का हृदय पलिश्‍ती योद्धा के कारण निराश न हो। मैं, आपका सेवक, उस पलिश्‍ती योद्धा से द्वन्‍द्व-युद्ध करने जाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने शाऊल से कहा, किसी मनुष्य का मन उसके कारण कच्चा न हो; तेरा दास जाकर उस पलिश्ती से लड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने शाऊल से कहा, “किसी मनुष्य का मन उसके कारण कच्‍चा न हो; तेरा दास जाकर उस पलिश्ती से लड़ेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने शाऊल से कहा, “किसी को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है. मैं, आपका सेवक, जाकर उस फिलिस्तीनी से युद्ध करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने शाऊल से कहा, “किसी मनुष्य का मन उसके कारण कच्चा न हो; तेरा दास जाकर उस पलिश्ती से लड़ेगा।”