1 Samuel 17:39 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daud ne usakee talavar vasr ke upar kasee, aur chalane ka yatn kiya us ne to unako n parakha tha. isaaliye daud ne shaaul se kaha, inhen paahine huae mujh se chala naheen jata, kyonaki maain ne naheen parakha. aur daud ne unhen utar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने तलवार ली और चारों ओर चलने का प्रयत्न किया। इस प्रकार दाऊद ने शाऊल की वर्दी को पहनने का प्रयत्न किया। किन्तु दाऊद को उन भारी चीज़ों को पहनने का अभ्यास नहीं था। दाऊद ने शाऊल से कहा, “मैं इन चीज़ों के साथ नहीं लड़ सकता। मेरा अभ्यास इनके लिये नहीं है।” इसलिये दाऊद ने उन सब को उतार दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने दाऊद के बख्‍तर के नीचे अपनी तलवार बांधी। तब दाऊद ने चलने का प्रयत्‍न किया। परन्‍तु वह चल न सका; क्‍योंकि उसे इन शस्‍त्रों का अभ्‍यास न था। उसने शाऊल से कहा, ‘मैं इन शस्‍त्रों को पहिनकर चल नहीं सकता। मुझे इनका अभ्‍यास नहीं है’ अत: दाऊद ने उनको उतार दिया।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद ने उसकी तलवार वस्त्रा के ऊपर कसी, और चलने का यत्न किया; उस ने तो उनको न परखा था। इसलिये दाऊद ने शाऊल से कहा, इन्हें पहिने हुए मुझ से चला नहीं जाता, क्योंकि मैं ने नहीं परखा। और दाऊद ने उन्हें उतार दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने उसकी तलवार वस्त्र के ऊपर कसी, और चलने का यत्न किया; उसने तो उनको न परखा था। इसलिये दाऊद ने शाऊल से कहा, “इन्हें पहिने हुए मुझ से चला नहीं जाता, क्योंकि मैं ने इन्हें नहीं परखा है।” और दाऊद ने उन्हें उतार दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने इनके ऊपर शाऊल की तलवार भी कस ली और फिर इन सबके साथ चलने की कोशिश करने लगे, क्योंकि इसके पहले उन्होंने इनका प्रयोग कभी न किया था. उन्होंने शाऊल से कहा, “इन्हें पहनकर तो मेरे लिए चलना फिरना मुश्किल हो रहा है; क्योंकि मैंने इनका प्रयोग पहले कभी नहीं किया है.” यह कहते हुए दावीद ने वे सब उतार दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने उसकी तलवार वस्त्र के ऊपर कसी, और चलने का यत्न किया; उसने तो उनको न परखा था। इसलिए दाऊद ने शाऊल से कहा, “इन्हें पहने हुए मुझसे चला नहीं जाता, क्योंकि मैंने इन्हें नहीं परखा है।” और दाऊद ने उन्हें उतार दिया।