1 Samuel 17:55 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab shaaul ne daud ko us palishtee ka samhana karane ke liye jate dekha, tab us ne apane senapaati abner se poochha, he abner, vah javan kis ka putra haai? abner ne kaha, he raja, tere jeevan kee shapat, maain naheen janata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने दाऊद को गोलियत से लड़ने के लिये जाते देखा था। शाऊल ने सेनापति अब्नेर से बातें कीं, “अब्नेर, उस युवक का पिता कौन है?” अब्नेर ने उत्तर दिया, “महाराज, मैं शपथ खाकर कहता हूँ—मैं नहीं जानता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब शाऊल ने देखा कि दाऊद पलिश्‍ती योद्धा का सामना करने जा रहा है तब उसने अपने सेनापति अब्‍नेर से पूछा, ‘अब्‍नेर, यह लड़का किसका पुत्र है?’ अब्‍नेर ने उत्तर दिया, ‘महाराज, आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं नहीं जानता।’
Hindi Bible HHBD
जब शाऊल ने दाऊद को उस पलिश्ती का साम्हना करने के लिये जाते देखा, तब उस ने अपने सेनापति अब्नेर से पूछा, हे अब्नेर, वह जवान किस का पुत्रा है? अब्नेर ने कहा, हे राजा, तेरे जीवन की शपथ, मैं नहीं जानता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब शाऊल ने दाऊद को उस पलिश्ती का सामना करने के लिये जाते देखा, तब उसने अपने सेनापति अब्नेर से पूछा, “हे अब्नेर, वह जवान किसका पुत्र है?” अब्नेर ने कहा, “हे राजा, तेरे जीवन की शपथ, मैं नहीं जानता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद फिलिस्तीनी से युद्ध करने जा रहे थे, शाऊल उनकी हर एक गतिविधि को ध्यानपूर्वक देख रहे थे. उन्होंने अपनी सेना के सेनापति अबनेर से पूछा, “अबनेर, यह युवक किसका पुत्र है?” अबनेर ने उत्तर दिया, “महाराज, आप जीवित रहें, यह मैं नहीं जानता.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब शाऊल ने दाऊद को उस पलिश्ती का सामना करने के लिये जाते देखा, तब उसने अपने सेनापति अब्नेर से पूछा, “हे अब्नेर, वह जवान किसका पुत्र है?” अब्नेर ने कहा, “हे राजा, तेरे जीवन की शपथ, मैं नहीं जानता।”