1 Samuel 17:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah khda hokar israaelee panatiyon ko lalakar ke bola, tum ne yahan akar ladai ke liye kyon panati bandhaee haai? kya maain paalishtee naheen hoo, aur tum shaaul ke adhaeen naheen ho? apane men se aek puroosh chuna, ki vah mere pas uttr aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गोलियत बाहर निकला और उसने इस्राएली सैनिकों को जोर से पुकार कर कहा, “तुम्हारे सभी सैनिक युद्ध के लिये मोर्चा क्यों लगाये हुए हैं? तुम शाऊल के सेवक हो। मैं एक पलिश्ती हूँ। इसलिये किसी एक व्यक्ति को चुनो और उसे मुझसे लड़ने को भेजो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गोलयत इस्राएली सैनिकों की पंिक्‍तयों के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने उन्‍हें पुकारा, ‘तुमने युद्ध की व्‍यूह-रचना क्‍यों की? क्‍या मैं पलिश्‍ती सैनिक नहीं हूँ? क्‍या तुम शाऊल के गुलाम नहीं हो? तुम अपने में से एक योद्धा को चुनो। वह पहाड़ से उतरकर मेरे पास आए।
Hindi Bible HHBD
वह खड़ा होकर इस्राएली पांतियों को ललकार के बोला, तुम ने यहां आकर लड़ाई के लिये क्यों पांति बान्धी है? क्या मैं पलिश्ती नहीं हूं, और तुम शाऊल के अधीन नहीं हो? अपने में से एक पुरूष चुना, कि वह मेरे पास उत्तर आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह खड़ा होकर इस्राएली पाँतियों को ललकार के बोला, “तुम ने यहाँ आकर लड़ाई के लिये क्यों पाँति बाँधी है? क्या मैं पलिश्ती नहीं हूँ, और तुम शाऊल के अधीन नहीं हो? अपने में से एक पुरुष चुनो, कि वह मेरे पास उतर आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल की सेना पंक्ति के सामने खड़े हो उसने उन्हें संबोधित कर उच्च स्वर में कहना शुरू किया, “क्या कर रहे हो तुम यहां युद्ध संरचना में संयोजित होकर? शाऊल के दासों, मैं फिलिस्तीनी हूं. अपने मध्य से एक योद्धा चुनो कि वह मेरे पास आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह खड़ा होकर इस्राएली पाँतियों को ललकार के बोला, “तुम ने यहाँ आकर लड़ाई के लिये क्यों पाँति बाँधी है? क्या मैं पलिश्ती नहीं हूँ, और तुम शाऊल के अधीन नहीं हो? अपने में से एक पुरुष चुनो, कि वह मेरे पास उतर आए।