1 Samuel 17:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi vah mujh se ladkar mujhe mar sake, tab to ham tumhare adhaeen ho jaaenge parantu yaadi maain us par prabal hokar manro, to tum ko hamare adhaeen hokar hamaree seva karanee padegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि वह व्यक्ति मुझे मार डालता है तो हम पलिश्ती तुम्हारे दास हो जाएंगे। किन्तु यदि मैं उसे जीत लूँ और तुम्हारे व्यक्ति को मार डालूँ तो तुम हमारे दास हो जाना। तब तुम हमारी सेवा करोगे!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वह मुझसे लड़ सकेगा, और मुझे मार देगा, तो हम-पलिश्‍ती तुम्‍हारे गुलाम बन जाएँगे। परन्‍तु यदि मैं उसको पराजित कर उसे मार डालूँगा, तो तुम हमारे गुलाम बन जाओगे और हमारी गुलामी करोगे।’
Hindi Bible HHBD
यदि वह मुझ से लड़कर मुझे मार सके, तब तो हम तुम्हारे अधीन हो जाएंगे; परन्तु यदि मैं उस पर प्रबल होकर मांरू, तो तुम को हमारे अधीन होकर हमारी सेवा करनी पड़ेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि वह मुझ से लड़कर मुझे मार सके, तब तो हम तुम्हारे अधीन हो जाएँगे; परन्तु यदि मैं उस पर प्रबल होकर मारूँ, तो तुम को हमारे अधीन होकर हमारी सेवा करनी पड़ेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह मुझसे युद्ध कर सके और मेरा वध कर सके, तो हम तुम्हारे सेवक बन जाएंगे; मगर यदि मैं उसे पराजित करूं और उसका वध करूं, तो तुम्हें हमारे दास बनकर हमारी सेवा करनी होगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि वह मुझसे लड़कर मुझे मार सके, तब तो हम तुम्हारे अधीन हो जाएँगे; परन्तु यदि मैं उस पर प्रबल होकर मारूँ, तो तुम को हमारे अधीन होकर हमारी सेवा करनी पड़ेगी।”