1 Samuel 18:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yonatan ne apana baga jo vah svayan pahine tha utarakar apane vasr samet daud ko de diya, varan apanee talavar aur dhanush aur kattbaindha bhee usako de diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने जो अंगरखा पहना हुआ था उसे उतारा और दाऊद को दे दिया। योनातान ने अपनी सारी वर्दी भी दाऊद को दे दी। योनातान ने अपना धनुष, अपनी तलवार और अपनी पेटी भी दाऊद को दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लबादा योनातन पहिने हुए था, उसने असको उतार दिया, और दाऊद को दे दिया। इसके अतिरिक्‍त उसने अपना बख्‍तर, अपनी तलवार, अपना धनुष और कमरबन्‍द भी दे दिया।
Hindi Bible HHBD
और योनातान ने अपना बागा जो वह स्वयं पहिने था उतारकर अपने वस्त्रा समेत दाऊद को दे दिया, वरन अपनी तलवार और धनुष और कटिबन्ध भी उसको दे दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योनातान ने अपना बागा जो वह स्वयं पहिने था उतारकर अपने वस्त्र समेत दाऊद को दे दिया, वरन् अपनी तलवार और धनुष और कटिबन्ध भी उसको दे दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योनातन ने अपने औपचारिक वस्त्र उतारकर दावीद को दे दिए, जिनमें उनकी तलवार, उनका धनुष-यहां तक उनका कटिबंध भी शामिल था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योनातान ने अपना बागा जो वह स्वयं पहने था उतारकर अपने वस्त्र समेत दाऊद को दे दिया, वरन् अपनी तलवार और धनुष और कमरबन्ध भी उसको दे दिए।