1 Samuel 18:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab daud us palishtee ko marakar lautta ata tha, aur ve sab log bhee a rahe the, tab sab israaelee nagaron se striayon ne nikalakar dfa aur tikone baje liae hua, anand ke sath gatee aur nachatee hui, shaaul raja ke svagat men nikaleen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद पलिश्तियों के विरुद्ध लड़ने जाया करता था। युद्ध के बाद वह घर लौटता था। इस्राएल के सभी नगरों में स्त्रियाँ दाऊद के स्वागत में उससे मिलने आती थीं। वे हँसती नाचतीं और ढोलक एवं सितार बजाती थीं। वे शाऊल के सामने ही ऐसा किया करती थीं!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे घर आ रहे थे। दाऊद पलिश्ती योद्धा का वध करने के पश्चात् लौट रहा था। तब स्त्रियां राजा शाऊल का स्वागत करने के लिए इस्राएली राज्य के सब नगरों से बाहर निकलीं। वे मंगलगीत गा रही थीं। संगीत के वाद्य-यन्त्रों के साथ, खंजरी बजाती हुई नाच रही थी।
Hindi Bible HHBD
जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौटा आता था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियों ने निकलकर डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौट रहा था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियाँ डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब फिलिस्तीनियों का संहार कर विजयी सेना लौट रही थी, इस्राएल के सारा नगरों से आयीं स्त्रियों ने नृत्य करते और गाते हुए शाऊल राजा से भेंट की. वे खंजड़ी तथा तन्तु वाद्य वादन करती हुई बहुत ही आनंदित थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौट रहा था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियों ने निकलकर डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं।