1 Samuel 18:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaaul aati krodhait hua, aur yah bat usako buree lagee aur vah kahane laga, unhon ne daud ke liye to lakhon aur mere liye hajaron ko ttharaya isaaliye ab rajy ko chhod usako ab kya milana bakee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
स्त्रियों के इस गीत ने शाऊल को खिन्न कर दिया, वह बहुत क्रोधित हो गया। शाऊल ने सोचा, “स्त्रियाँ कहती हैं कि दाऊद ने दासियों हजार शत्रु मारे हैं और वे कहती हैं कि मैंने केवल हजार शत्रु ही मारे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह गीत सुनकर शाऊल बहुत क्रुद्ध हुआ। यह बात उसकी दृष्‍टि में बुरी लगी। उसने कहा, ‘ये स्‍त्रियां दाऊद को लाख शत्रु मारने का श्रेय दे रही हैं; और मुझे केवल हजार शत्रुओं का। अब दाऊद क्‍या पाने का प्रयत्‍न करेगा? केवल मेरा राज्‍य!’
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, उन्हों ने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हजारों को ठहराया; इसलिये अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, “उन्होंने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हज़ारों ही ठहराया; इसलिये अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इससे शाऊल बहुत ही क्रोधित हुआ. यह राग शाऊल के अप्रसन्‍नता का कारण बन गया. वह विचार करते रहे, “उन्होंने दावीद को दस हज़ार का श्रेय दिया है, मगर मुझे सिर्फ एक हज़ार का. तो फिर अब उसके पास राज्य के अलावा और किस वस्तु की कमी रह गई है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, “उन्होंने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हजारों ही ठहराया; इसलिए अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है?”