1 Samuel 19:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur shaaul ne chaha, ki daud ko aeesa mare ki bhala use bedhate huae bheet men dhans jaae parantu daud shaaul ke samhane se aeesa hatt gaya ki bhala jakar bheet hee men dhans gaya. aur daud bhaga, aur us rat ko bach gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने अपने भाले को दाऊद के शरीर पर चला कर उसे दीवार पर टाँक देने का प्रयत्न किया। दाऊद भाले के रास्त से कूद कर बच निकला और भाला दीवार से टकरा कर रह गया। अतः उसी रात दाऊद वहाँ से भाग निकला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने भाले से दाऊद को दीवार में बेधने का प्रयत्‍न किया। परन्‍तु वह शाऊल के वार से बच गया। भाला दीवार में धंस गया। दाऊद भागा और बचकर निकल गया।
Hindi Bible HHBD
और शाऊल ने चाहा, कि दाऊद को ऐसा मारे कि भाला उसे बेधते हुए भीत में धंस जाए; परन्तु दाऊद शाऊल के साम्हने से ऐसा हट गया कि भाला जाकर भीत ही में धंस गया। और दाऊद भागा, और उस रात को बच गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल ने चाहा, कि दाऊद को ऐसा मारे कि भाला उसे बेधते हुए भीत में धँस जाए; परन्तु दाऊद शाऊल के सामने से ऐसा हट गया कि भाला जाकर भीत ही में धँस गया। और दाऊद भागा, और उस रात को बच गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने अपने भाले से दावीद को दीवार में नत्थी करना चाहा, मगर दावीद बड़ी चतुराई से बच निकले. शाऊल का भाला दीवार में जा धंसा. उस रात दावीद बचकर भाग निकले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल ने चाहा, कि दाऊद को ऐसा मारे कि भाला उसे बेधते हुए दीवार में धँस जाए; परन्तु दाऊद शाऊल के सामने से ऐसा हट गया # कि भाला जाकर दीवार ही में धँस गया। और दाऊद भागा, और उस रात को बच गया।