1 Samuel 19:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so shaaul ne meekal se kaha, too ne mujhe aeesa dhaekha kyon diya? too ne mere shatra ko aeesa kyon jane diya ki vah bach nikala haai? meekal ne shaaul se kaha, us ne mujh se kaha, ki mujhe jane de maain tujhe kyon mar daloon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने मीकल से कहा, “तुमने मुझे इस प्रकार धोखा क्यों दिया? तुमने मेरे शत्रु को भाग जाने दिया। दाऊद भाग गया है!” मीकल ने शाऊल को उत्तर दिया, “दाऊद ने मुझसे कहा था कि वह मुझे मार डालेगा यदि मैं भाग जाने में उसकी सहायता नहीं करुँगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने मीकल से पूछा, ‘तूने मुझे ऐसा धोखा क्‍यों दिया? मेरे शत्रु को क्‍यों जाने दिया कि वह बचकर निकल जाए?’ मीकल ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘दाऊद ने मुझसे कहा: “मुझे जाने दे, अन्‍यथा मैं तुझे मार डालूंगा।” ’
Hindi Bible HHBD
सो शाऊल ने मीकल से कहा, तू ने मुझे ऐसा धोखा क्यों दिया? तू ने मेरे शत्रु को ऐसा क्यों जाने दिया कि वह बच निकला है? मीकल ने शाऊल से कहा, उस ने मुझ से कहा, कि मुझे जाने दे; मैं तुझे क्यों मार डालूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: शाऊल ने मीकल से कहा, “तू ने मुझे ऐसा धोखा क्यों दिया। तू ने मेरे शत्रु को ऐसे क्यों जाने दिया कि वह बच निकला है?” मीकल ने शाऊल से कहा, “उसने मुझ से कहा, ‘मुझे जाने दे; मैं तुझे क्यों मार डालूँ’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने मीखल से पूछा, “तुमने मेरे साथ छल किया है और क्यों मेरे शत्रु को इस रीति से भाग जाने दिया?” मीखल ने उत्तर दिया, “उन्होंने मुझे धमकी दी थी, कि यदि मैं उन्हें भागने न दूं, तो वह मेरी ही हत्या कर देंगे!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः शाऊल ने मीकल से कहा, “तूने मुझे ऐसा धोखा क्यों दिया? तूने मेरे शत्रु को ऐसे क्यों जाने दिया कि वह बच निकला है?” मीकल ने शाऊल से कहा, “उसने मुझसे कहा, ‘मुझे जाने दे; मैं तुझे क्यों मार डालूँ # ’।”