1 Samuel 19:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daud bhagakar bach nikala, aur rama men shamooael ke pas pahunchakar jo kuchh shaaul ne us se kiya tha sab use kah sunaya. tab vah aur shamooael jakar nabayot men rahane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद बच निकला। दाऊद शमूएल के पास रामा में भागकर पहुँचा। दाऊद ने शमूएल से वह सब बताया जो शाऊल ने उसके साथ किया था। तब दाऊद और शमूएल उन डेरों में गये जहाँ भविष्यवक्ता रहते थे। दाऊद वहीं रुका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद भागा, और वह बच गया। वह रामाह नगर में शमूएल के पास आया। जो कुछ शाऊल ने उसके साथ किया था, वह उसने शमूएल को बता दिया। तब दाऊद और शमूएल रामाह के नायोत मुहल्ले को चले गए, और वहां रहने लगे।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद भागकर बच निकला, और रामा में शमूएल के पास पहुंचकर जो कुछ शाऊल ने उस से किया था सब उसे कह सुनाया। तब वह और शमूएल जाकर नबायोत में रहने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद भागकर बच निकला, और रामा में शमूएल के पास पहुँचकर जो कुछ शाऊल ने उस से किया था सब उसे कह सुनाया। तब वह और शमूएल जाकर नबायोत में रहने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद वहां से बच निकले, वह सीधे रामाह में शमुएल के पास गए, और उनके विरुद्ध शाऊल द्वारा किए गए हर एक काम का उल्लेख प्रस्तुत किया. तब दावीद और शमुएल जाकर नाइयोथ नामक स्थान पर रहने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद भागकर बच निकला, और रामाह में शमूएल के पास पहुँचकर जो कुछ शाऊल ने उससे किया था सब उसे कह सुनाया। तब वह और शमूएल जाकर नबायोत में रहने लगे।